प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने फिर शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से युवक फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरिया गांव निवासी आदर्श सिंह इलाके के एक चौराहे पर अपने रिश्तेदार की दुकान पर रहने वाली युवती से मिलता जुलता था। दलित युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। करीब तीन वर्षों से चल रहे मामले में जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो विजातीय मामला होने से युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपित आदर्श सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। उसी मामले में फरार चल रहे आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.