जमशेदपुर, जुलाई 2 -- जमशेदपुर। पोटका के कोवाली में युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी विकास सरदार बुधवार को एडीजे- 5 की अदालत से बुधवार को साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने अदालत में बचाव में पक्ष रखा था। अधिवक्ता ने बताया कि 2023 में युवती ने विकास सरकार के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया था लेकिन अदालत में दोष सिद्ध नहीं होने का लाभ आरोपी को मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...