शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की-जब्ती
धनबाद, जुलाई 27 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ लोयाबाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित बढ़या गांव में उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी की पहचान रामसागर निषाद के रूप में हुई है। लोयाबाद थाना के अवर निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर जून 2025 में आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पहले आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा किया गया था। इसके बावजूद उसने न आत्मसमर्पण किया और न ही न्यायालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.