शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित को नहीं मिली जमानत
आगरा, सितम्बर 16 -- ब्यूटी पार्लर संचालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपित अरशद निवासी जमुना पार एत्मादुद्दौला को राहत नहीं मिली है। जिला जज संजय कुमार मलिक ने आरोपित द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने के आदेश दिए। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता ने जमानत अर्जी का विरोध कर तर्क दिए कि आरोपित का अपराध गंभीर है। वादिया/पीड़िता ने थाना ताजगंज पर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपित अरशद की रिश्तेदारी मुगल की पुलिया के पास होने पर उसने वादिया का फोन नंबर ले जान पहचान बढ़ा उससे शादी का झांसा दे 16 अप्रैल 26 को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दुराचार किया। उसने विरोध किया तो कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। 28 मई 26 को आरोपित द्वारा अजमेर ले जा पुनः उसके साथ गलत काम किया। वादिया के गर्भवती होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.