शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में नंदग्राम पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को 50 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लेकर आई। महिला ने 14 अगस्त को नंदग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी गाजियाबाद से फरार होकर बिहार में छिपकर रह रहा था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नई बस्ती निवासी मनीष महिला के घर के पास रहता था। दोनों के बीच पहचान होने के बाद बातचीत शुरू हो गई थी। महिला का आरोप था कि मनीष ने उससे दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया और इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया और उसे छोड़कर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद नंदग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.