शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी बंदी
कौशाम्बी, मई 21 -- करारी थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पड़ोसी नवनीत ने शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इधर बीच पीड़िता ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया। अपने माता-पिता रघुवीर व मौसी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसने पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। गुरुवार को गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.