शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- बंडा। बंडा थाना पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर पीलीभीत जिले के चार लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी पुवायां द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर रजत पाण्डेय, राजगुरु, नितीन पाण्डेय और रिंकू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा एससी/एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप है कि रजत पाण्डेय ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: युवती के साथ दुष्कर्म, चार पर मुकदमा आरोप है कि अन्य नामजद आरोपियों ने भी उसका सहयोग किया। विरोध करने पर युवती के साथ जातिसूचक गालियां दी ग...