सहारनपुर, नवम्बर 30 -- एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी पर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.