रामपुर, अप्रैल 30 -- शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और बाद में वादाखिलाफी कर उसे मौत के मुहाने पर धकेलने वाले आरोपी को खजुरिया पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बेवफाई से आहत होकर पीड़िता ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज पंत के अनुसार, बरेली जनपद के शीशगढ़ निवासी राकेश राठौर का खजुरिया क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने सामाजिक लोक-लाज के चलते शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया。 यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर सिपाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.