प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- कुंडा, संवाददाता। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी अंकित गौतम के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट कुंडा कोतवाली में दर्ज है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।शुक्रवार को कोतवाली के दरोगा मृत्युंजय पांडेय पुलिस टीम के साथ आरोपित को लोकइयापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अंकित गौतम के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...