चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। राजापुर थाना पुलिस ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि बीते 30 मार्च को पीड़िता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि महेन्द्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। जिस पर महेन्द्र ने गर्भ निरोधक गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। उसने जब शादी करने केलिए कहा तो महेन्द्र ने साफ मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद महेन्द्र फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.