कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर देहात,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया। उसके खिलाफ 11 अप्रैल को पीड़िता ने मूसानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मूसानगर क्षेत्र की एक युवती ने 11 अप्रैल को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगा कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपित का मंगलवार को चालान कर दिया। एसओ मूसानगर रीना गौतम ने बताया कि उसको दहेली मोड़ के पास से पकड़ा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.