शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
गुमला, जून 8 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सात जून को रेफरल अस्पताल सिसई की एक महिला कर्मी ने थाना में आवेदन देकर बिहार के वैशाली जिले के बकसाना मझिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार (28वर्ष) पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब दो वर्षों से दोनों के बीच बातचीत थी। वर्ष 2025 में सिसई में नौकरी लगने के बाद वह आरोपी के साथ किराये के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगी। आरोप है कि जितेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान दो बार गर्भपात भी कराया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया तथा मारपीट करने लगा।मामले की जांच के बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.