आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बना रहा था। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। शादी के लिए दबाव बनाने पर गाली गलौज करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अखिलेश यादव निवासी जमालपुर थाना सिधारी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.