मऊ, मार्च 20 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती से शादी का झांसा देकर दुराचार करने और उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में फरार आरोपित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपित को हडुआ मोड़ बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती ने विगत 15 मार्च घोसी थाने में दुष्कर्म, मारपीट और गाली-गलौज से सम्बंधित मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि युवक सत्यम यादव निवासी भटमिला भटौली थाना घोसी द्वारा उससे शादी का झांसा देकर, बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया। वहीं शादी की बात कहने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया। पुलिस टीम आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दबिश दे रही थी। इस बीच गुरुवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.