शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो वायरल की धमकी देने में दो पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 15 -- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गोहरपुर सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि कक्षा 12 में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के निवासी मोहित से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि 9 जुलाई 2026 को आरोपी ने उसे फोन कर मुरादाबाद के एक होटल में बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी के एक साथी ने उसे आशियाना क्षेत्र से मुरादाबाद लाकर छोड़ दिया और शादी कराने का भरोसा दिया। पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.