हरिद्वार, जुलाई 11 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में पीड़िताओं के मेडिकल और बयान के आधार पर गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...