शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- कटघर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये और सोने की दो अंगूठी भी ऐंठ ली। इसके बाद भी अरोपी लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के काशीपुर तिराहा चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गोट गांव का रहने वाला अर्पित नाम का युवक उसके घर आता-जाता था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके पति की नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उससे नजदीकी बढ़ा ली और दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण करने लगा। अब शादी करने से भी मना कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वीडियो वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.