कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पड़ोसी नवनीत ने शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इधर बीच पीड़िता ने विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी वादे से मुकर गया।अपने माता-पिता रघुवीर व मौसी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए उसने पिटाई भी की। मामले की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। डीएसपी शिवांक सिंह ने जांच कराकर आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी मिल रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...