फतेहपुर, मार्च 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खागा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि नई बस्ती किशनपुर निवासी सचिन सोनकर से उसका प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि सचिन शादी का वादा कर उसके घर आता-जाता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती 26 मार्च को शादी की बात करने उसके घर पहुंची तो सचिन के साथ राजेंद्र सोनकर, सुरेंद्र सोनकर व अमित सोनकर ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर भगा दिया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.