शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप
गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मुंबई निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी और उसके तीन परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात जीवन साथी ऐप के जरिए राजस्थान के बीकानेर निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा से हुई थी। वर्तमान में आरोपी मुंबई के चेंबूर इलाके में रहता है। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिया और परिवार की सहमति होने की बात कही। आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी मेरठ पहुंचा और खुद को उसका होने वाला पति बताते हुए विश्वास में लिया। इसके बाद दोनों के बीच नोटरी एग्रीमेंट कराया गया, जिसे आरोपी शादी बताकर उसके साथ रहने लगा। युवती के मुताबिक आरोपी उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.