नवादा, मार्च 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीया एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना 17 मार्च 2026 की बतायी जाती है। मामला पुलिस में आने पर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवती का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है। युवती का आरोप है कि आरोपित युवक ने उसे 17 मार्च को हिसुआ बुलाया और स्टेशन से उसे ट्रेन से लेकर जबरन गयाजी चला आया। जहां एक साथी के कमरे में ले जाकर उसे शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से अगले दिन उसे लेकर नवादा आया। जहां एक अन्य साथी के कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी रात उसे लेकर जाकर गांव के बाहर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने ...