आगरा, अप्रैल 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राना ने बताया कि गत दिवस एक युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें युवती ने बताया था कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भ गिरवा दिया और अब शादी से भी इंकार कर रहा है। पुलिस ने प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज वांछित आरोपी जितेन्द्र पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नगला ताल कासगंज को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध अग्रिमत कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.