कौशाम्बी, फरवरी 16 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके की एक युवती ने बताया कि करीब पांच माह पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी दौरान वह उसे प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि वह गर्भवती हो गई है, जिसके बाद आरोपी अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक मारपीट पर उतारू हो जाता है। मामले से आहत युवती ने सोमवार को थाने जाकर आरोपी युवक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.