चंदौली, अप्रैल 4 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दूसरे गांव के दो किशोरों ने गुरुवार को दुराचार किया। इसके साथ ही किशोरी की मां के खाते से 45 हजार रुपये भी ऑनलाइन ऐंठ लिए। जब इस बात का पता परिजनों को हुआ तो शुक्रवार को बलुआ थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को बलुआ पुलिस ने दोनों किशोर आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया।थाना क्षेत्र के बगल गांव के रहने के रहने वाले समीप के ही दूसरे गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को फोन करके गुरुवार की रात आरोपियों ने घर बुलाया। फिर उसके साथ दुराचार कर छोड़ दिया। रात में घर न पहुंचने पर परेशान परिजनों ने 112 नम्बर पर डायल कर फोन कर दिया। पुलिस उसके घर पहुंचकर लड़की के मोबाइल पर फोन करने लगी तब तक शुक्रवार की भोर में वह घर आ गई।किशोरी के प...