शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का दोषी दारोगा बर्खास्त
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शादी का झांसा देकर महिला का तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी दारोगा शांति प्रकाश कुजूर को मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वह अभी मुजफ्फरपुर जिला बल में पदस्थापित था। सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाने में पदस्थापना के दौरान घटना को अंजाम दिया था। 2022 से निलंबित दारोगा को तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बर्खास्त कर दिया। डीआईजी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि दारोगा को विभागीय कार्यवाही में नैतिक अधमता एवं भ्रष्ट आचारण का दोषी पाया गया है। यह भी पढ़ें- झांसा देकर महिला से तीन वर्षों तक यौन शोषण के आरोप में एएसआई सेवा से बर्खास्तपीड़िता की शिकायत डीआईजी ने कहा है कि दारोगा के यौन शोषण की पीड़िता ने पुपरी थाने में तीन दिसंबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में दारोगा को जेल भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.