शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव राठ निवासी नीरज कुमार पुत्र शंकर लाल पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार तीन वर्ष पहले उसकी नीरज से जान पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा किया, जिसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। युवती का आरोप है कि इसी दौरान नीरज ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2025 में जब उसने विवाह की बात कही तो आरोपी ने 2026 में शादी करने की बात कही। बीते दिन दोबारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.