गुड़गांव, जून 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने मामला है। आरोपी युवक मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है, जिसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाकर सेक्टर-39 स्थित एक ठिकाने पर लंबे समय तक उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

पीड़िता का परिचय मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में किराए पर रहती है। गुरुग्राम में ही रहने के दौरान उसकी मुलाकात उत्तराखंड के रहने वाले एक युवक से हुई थी, जो यहां एक निजी कंपनी में काम करता है।

शादी का झांसा दोनों के बीच जान-पहचान होने के बाद आरोप...