फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, संवाददाता। वैवाहिक (मैट्रिमोनियल) वेबसाइट के जरिए शादी का झांसा देकर युवती से 8.37 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने खाते उपलब्ध कराने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तिगांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि उसने शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को यूके में रहने वाले युवक गौरव का पिता बताकर संपर्क किया। बाद में कथित युवक ने बातचीत शुरू की और भरोसा जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल कर गिफ्ट भेजने के नाम पर पैसे मांगे गए। ठगों ने महंगे तोहफे और नकदी भेजने की बात कहकर ड्यूटी चार्ज और अन्य फीस के नाम पर रकम जमा करवाई। झांसे में आकर युवती ने कई किश्तों में क...