बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेठ ने पति की मौत के बाद शादी करने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अपशब्द कहकर अपमानित किया और शादी से इंकार कर दिया। प्रकरण में न्यायायल ने मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दुबौलिया पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.