शादी का झांसा देकर जबरन बनाये शारीरिक संबंध
रुद्रपुर, मई 8 -- नानकमत्ता। सितारगंज में युवक शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र की ग्रामीण युवती गुरुवार को तहरीर में कहा कि श्याम सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी किशनपुर, नानकमत्ता 20 फरवरी को झनकट के एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवक शादी का झांसा देता रहा। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया। शादी की बात कहने पर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। एसआई प्रियंका टम्टा के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.