शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाव बनाने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जानकीपुरम के 60 फीटा रोड निवासी अतुल कुमार रावत के रूप में हुई है।इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अतुल कुमार रावत पुत्र मेवालाल रावत (34) को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने 3 अगस्त को मड़ियांव थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि अतुल ने शादी का झांसा देकर 6 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह 15 सप्ताह की गर्भवती हो गई। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.