मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के कच्ची पक्की ओपी इलाके की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। आरोप लगाया कि आरोपित ने उसका गर्भपात करवाकर शादी से इनकार कर दिया। मामले में पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित की शादी 28-29 अप्रैल को होने वाली है। गांव के लोग पैसा लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.