रांची, जुलाई 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने के आरोप में मांडर थाना पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के कसीरा गांव निवासी सुकरा उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बुधवार को मांडर थाना में आयोजित जन शिकायत समाधान केंद्र में लिखित शिकायत दी थी। उसने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी पहचान सुकरा उरांव से हुई थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर आया और उसके पिता से शादी की बात भी की थी। आरोप है कि वर्ष 2022 से वह शादी का भरोसा देकर घर आता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यह सिलसिला वर्ष 2026 तक चला। पीड़िता का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इनकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्...