रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक्तिफार्म के एक गांव निवासी पहले से विवाहित महिला ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव गुरुग्राम निवासी नरेंद्र विश्वास के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि नरेंद्र ने उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। जब उसने उससे विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 89 और 351(3) के...