शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- गोला गोकर्णनाथ। शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक संबंध बनाने पूर्व में दवा खिलाकर गर्भपात कराने और अब शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व किया था। दामाद का छोटा भाई अंकित रिश्तेदारी के चलते उनके घर आता जाता था। आरोप है कि अंकित ने उनकी दूसरी पुत्री को शादी का झांसा देकर करीब चार वर्ष से संबंध बनाए हुए थे। आरोप है कि पूर्व में भी बहाने से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया था। तहरीर के अनुसार 16 अगस्त को अंकित उनकी पुत्री को कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर घर से अपने साथ ले गया। इसके बाद उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.