शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शारीरिक शोषण, आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, जून 8 -- चकेरी। एक युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपित धमकाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकेरी निवासी 22 वर्षीय युवती के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी इंस्टाग्राम के जरिए बंगाली कॉलोनी निवासी हनी दुग्गल से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच फोन से बातचीत होने लगी। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपित उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि करीब चार साल तक आरोपित शारीरिक शोषण करता रहा। फिर उन्हें जानकारी हुई कि आरोपित शादीशुदा है। जिसके बाद उन्होंने विरोध किया तो आरोपित उन्हें जान से मार देने की धमकी देने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.