शादी का झांसा देकर चार माह तक नाबालिग से यौन शोषण का आरोप,युवक गिरफ्तार
गया, जुलाई 5 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर करीब चार माह तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गुरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनवर्षा गांव निवासी आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.