अयोध्या, मई 26 -- बीकापुर, संवाददाता।बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की करीब 19 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक किशोर पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार शाम युवती अपनी मां के साथ बीकापुर कोतवाली पहुंची और आरोपी किशोर के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पीड़िता का आरोप है कि किशोर पिछले करीब छह माह से शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बना रहा था। युवती ने यह भी बताया कि वह एक माह की गर्भवती है तथा आरोपी ने उसे गर्भनिरोधक दवा भी दी थी। पीड़िता के अनुसार अब किशोर शादी से इंकार कर रहा है। हालांकि शिकायत करने के बाद फिलहाल युवती कानूनी कार्रवाई के बजाय विवाह कराने की मांग कर रही है। मामला नाबालिग किशोर से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेत...