शादी का झांसा देकर किशोरी से संबंध बनाने में सात साल कैद
कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रविकरण सिंह ने सात साल कैद और 21 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की धनराशि से 10 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश भी कोर्ट ने दिए हैं। चकेरी के सनिगवां में रहने वाली किशोरी को 14 मई 2015 को पड़ोसी महिला का रिश्तेदार सिविल लाइंस निवासी अमित जायसवाल उर्फ सीबू शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीबू की तलाश शुरू की। विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि सीबू किशोरी को दिल्ली ले गया जहां मंदिर में शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद दोनों कानपुर आ रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। सीबू के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट लगाई थी। विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.