बांदा, जुलाई 11 -- बांदा। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पूर्व से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों का घर करीब 20 मीटर की दूरी पर है। पीड़िता की मां ने मरका थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी अजय निषाद पुत्र रामप्रसाद निषाद उनके घर आता जाता था। इस दौरान उसकी बेटी को शांदी का झांसा देकर पांच जनवरी 2026 को घर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसकी मां साबित्री पत्नी रामप्रसाद निषाद ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जानमाल की धमकी दी। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद न...