कौशाम्बी, जून 14 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में अपने वादे से मुकर गया। इस पर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। बेटी की आपबीती सुन परिजन सन्न रह गए। शनिवार को पीड़ित मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम कर लिया। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...