कौशाम्बी, जून 18 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने 13 जून को स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी। इसमें बताया कि इलाके के मुस्तफाबाद निवासी सचिन पुत्र राम सिंह ने शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया है। तहरीर के आधार पर तुरंत मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह बिरनेर मोड़ के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद अभियुक्त का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...