गोरखपुर, अगस्त 1 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को जंगल एकला नंबर दो टोला हतवा निवासी विनय ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो वह अपना मोबाइल बंद कर दिया। किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई। किशोरी अपनी मां के साथ गुलरिहा थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...