कौशाम्बी, जुलाई 15 -- कोखराज के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर किशोर ने शारीरिक शोषण किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से गांव के ही किशोर के मधुर संबंध थे। किशोर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी गर्भवती हो गई। उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले तो किशोर टालमटोल करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। आरोपी किशोर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। परिजन किशोरी को लेकर कोखराज थाना पहुंचे। तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.