शादी का झांसा देकर किशोरी से छह माह तक दुष्कर्म
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर करीब छह महीने तक दुष्कर्म किया। बाद में शादी के वादे से मुकर गया। उसके परिवार वालों ने भी विवाह कराने से मना कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके के पीड़ित ने बताया कि उसका रिश्तेदार लवलेश पुत्र संगम निवासी बराछी थाना मऊ जिला चित्रकूट करीब 15 साल से उसके गांव में ही मकान बनवाकर रहता है। छह महीने पहले वह 16 वर्षीय बेटी के संपर्क में आया। इसके बाद शादी का झांसा देकर बिटिया के साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक, 28 सितंबर की रात उसने आरोपी के घर पर बेटी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी के बाबा तीरथ से स्वजातीय मामला बताते हुए शादी कराने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.