शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने का केस
बस्ती, सितम्बर 21 -- बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीस अगस्त को उनकी 15 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का रहने वाला अमित पासवान, शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस कार्य में उसके माता-पिता की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। एसएचओ पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमित पासवान के अलावा उसके माता-पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.