बस्ती, मार्च 9 -- कोहराएं। परसरामपुर पुलिस ने किशोरी को बहलाकर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 14 वर्षीय पीड़िता की मां ने रविवार को परसरामपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर शनिवार को अपने साथ कहीं भाग ले गया है। युवक की मोबाइल पर फोन किया तो बंद मिला। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...