बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 10 जनवरी की रात उनकी बेटी को गांव का रहने वाला जहीदुन्निशा व कुछ अन्य लोग अज्ञात बहला-फुसलाकर ले गए। आरोपी जहीदुन्निशा ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बरगला लिया। इस बारे में जब आरोपी पक्ष से पूछताछ की तो जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.