जौनपुर, मई 2 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर भगा लिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, 26 अप्रैल की सुबह वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रिश्तेदारी में सुल्तानपुर गया था। घर पर उसकी दो बेटियां और भाभी मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दिन रात करीब 12 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अमन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- दो किशोरी लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.